फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA 1 2024 Registration last date today 09 Jan, Apply now at upsc.gov.in

UPSC NDA 1 2024: यूपीएससी एनडीए के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन, इस लिंक से अभी कर दें अप्लाई

Tue, 09 Jan 2024 12:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

UPSC NDA 1 2024: यूपीएससी एनडीए 1 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम डेट 09 जनवरी, यानी आज है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र न भरा हो, वे अभी नीचे बताए तरीके से भर दें।

विज्ञापन
UPSC NDA 1 2024 Registration last date today 09 Jan, Apply now at upsc.gov.in
UPSC NDA 1 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC NDA 1 Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-1) भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एनडीए (1) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जनवरी है, जोकि आज है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन जरूर कर दें। 

विज्ञापन

UPSC NDA पात्रता मानदंड

यूपीएससी एनडीए पात्रता मानदंड के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके या कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे उम्मीदवार एनडीए 1 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वायु सेना, नौसेना और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना अकादमी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC NDA परीक्षा तिथि

एनडीए 1 परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। एनडीए परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनडीए 2024 परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक अभ्यर्थियों को विवाह करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

UPSC NDA 1 2024: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम स्क्रीन पर "Online One-Time Registration (OTR) for Examinations" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए विवरण भरें और यूपीएससी पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद, अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  • इसके बाद, अपने डैशबोर्ड पर "Active notification" अनुभाग पर यूपीएससी एनडीए 1 आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, यूपीएससी एनडीए 1 आवेदन पत्र पूरा करें।
  • इसके बाद, संबंधित यूपीएससी एनडीए 1 आवेदन शुल्क 2024 का भुगतान करें।
  • निर्दिष्ट प्रारूप में स्कैन किए गए दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटो पहचान पत्र दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed