UPSC Exam Calendar: यूपीएससी ने जारी किया 2023 का नया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब-कौनसी परीक्षा होगी
UPSC Exam Calendar 2023: इस खबर में संघ लोक सेवा आयोग की सभी प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम साझा किया जा रहा है। यूपीएससी एनडीए, यूपीएससी सीडीएस, यूपीएससी सीएमएस और अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2022-23 के लिए यूपीएससी परीक्षाओं का नया कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस खबर में संघ लोक सेवा आयोग की सभी प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम साझा किया जा रहा है। यूपीएससी एनडीए, यूपीएससी सीडीएस, यूपीएससी सीएमएस और अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।
यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 पांच जून को होगी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 2023 का परीक्षा कैलेंडर हर साल की तरह ही जारी किया गया है, ताकि यूपीएससी के उम्मीदवारों को अगले साल की परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सके। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पांच जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। पिछले दो साल कोविड-19 के कारण खराब रहे हैं और संघ लोक सेवा आयोग को भी बार-बार कैलेंडर में भी फेरबदल करना पड़ा था। हालांकि, इस बार कोविड-19 महामारी के खौफ वाला ऐसा कोई माहौल नहीं है।
यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा
उम्मीदवारों को अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि, हम आप तक संबंधित खबरें पहुंचाते रहेंगे। कैलेंडर पर नजर मारने पर पता चलता है कि यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा कार्यक्रम, सीएमएस और अन्य को उनकी कोरोना से पहले वाली समय-सीमा में बहाल कर दिया गया है। कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 28 मई को होगा, जबकि इसका नोटिफिकेशन फरवरी में ही उपलब्ध करा दिया गया है। यूपीएससी की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की सूची और अधिसूचनाओं की तारीखें नीचे साझा की गई हैं।
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां
| परीक्षा का नाम | अधिसूचना | आवेदन शुरू | परीक्षा की तारीख |
| इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स-2023) | सितंबर 14, 2022 | अक्तूबर 4, 2022 | फरवरी 19, 2023 |
| कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा-2023 | सितंबर 21, 2022 | अक्तूबर 11, 2022 | फरवरी 19, 2023 |
| सीआईएसएफ एसी (EXE) एलडीसीई-2023 | नवंबर 30, 2022 | दिसंबर 20, 2022 | मार्च 12, 2023 |
| यूपीएससी एनडीए, एनए-1 एग्जाम-2023 | दिसंबर 21, 2022 | जनवरी 10, 2023 | अप्रैल 16, 2023 |
| यूपीएससी सीडीए-1 एग्जाम-2023 | दिसंबर 21, 2022 | जनवरी 10, 2023 | अप्रैल 16, 2023 |
| सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स-2023) | फरवरी 1, 2023 | फरवरी 21, 2023 | मई 28, 2023 |
| भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा | फरवरी 1, 2023 | फरवरी 21, 2023 | मई 28, 2023 |
| आईएस,आईएसएस परीक्षा-2023 | अप्रैल 19, 2023 | मई 9, 2023 | जून 23, 2023 |
| यूपीएससी ईएसई मेंस-2023 | - | - | जून 25, 2023 |
| कंबाइंड मेडिकल सर्विस (यूपीएससी सीएमएस-2023) | अप्रैल 26, 2023 | मई 16, 2023 | अगस्त 6, 2023 |
| यूपीएससी एनडीए, एनए-2 एग्जाम-2023 | मई 17, 2023 | जून 6, 2023 | सितंबर 3, 2023 |
| यूपीएससी सीडीए-2 एग्जाम-2023 | मई 17, 2023 | जून 6, 2023 | सितंबर 3, 2023 |
कमेंट
कमेंट X