फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC ESE Mains result 2024: UPSC ECE Mains result released, 630 candidates Shortlist

UPSC ESE Mains result 2024: यूपीएससी ईसीई मेन्स का परिणाम जारी, आयोग ने जारी की चयनित 630 उम्मीदवारों की सूची

Wed, 31 Jul 2024 09:25 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 31 Jul 2024 09:25 AM IST
सार

UPSC ESE Mains result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा मेन्स का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थियों में से 630 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

विज्ञापन
UPSC ESE Mains result 2024: UPSC ECE Mains result released, 630 candidates Shortlist
Result - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSC ESE Mains result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) मेन्स रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। इसकी लिखित परीक्षा 23 जून का आयोजित हुई थी। परीक्षा में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC ESE मेन्स रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी ने परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल उम्मीदवारों में से 630 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग द्वारा परीक्षा पास करने वाले और अगले राउंउ के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ रोल नंबर की सूची जारी की है। चयनित 630 उम्मीदवारों में सिविल इंजीनियरिंग के लिए 284, मैकेनिकल के लिए 57, इलेक्ट्रिकल के लिए 75 और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए 214 शामिल हैं। उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके यूपीएससी ईएसई 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC ESE मेन्स रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी जल्द ही रोल-नंबर के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा करेगा और साक्षात्कार की तिथि उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से भेजी जाएगी। यूपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण की तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है, अगर वे सभी मामलों में योग्य पाए जाएं। साक्षात्कार और व्यक्तिगत परीक्षण के समय आयु, शैक्षिक योग्यता, समुदाय, बेंचमार्क विकलांगता आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन के मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। 


जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक विस्तृत आवेदन पत्र योग्य उम्मीदवार को भरना होगा। आवेदन पत्र भरने से पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन की गई प्रतियों के साथ इसे जमा करना होगा। यूपीएससी ने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर डीएएफ जमा नहीं करने पर आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। आयोग ने आवेदकों को प्रमाणपत्रों से संबंधित नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी। यह कहा कि कोई उम्मीदवार उम्मीदवारी के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र लाने विफल रहा तो उसे पीटी के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed