फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CSE Prelims 2018: paper analysis

UPSC CSE Prelims 2018: पहला पेपर लगा आसान, दूसरे ने किया परेशान

Mon, 04 Jun 2018 11:16 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims 2018:  paper analysis

नोएडा जिले के 30 केंद्रों पर रविवार को यूपीएससी की प्रीलिम परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली बार परीक्षा हॉल में जैमर का प्रयोग किया गया था। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दी गई थी। जिसके चलते लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर कुछ छात्र परीक्षा से वंचित रह गए।

विज्ञापन


कुछ परीक्षार्थियों के अनुसार इस बार पेपर पिछले साल से आसान आया था। वहीं कुछ के अनुसार कुछ ज्यादा फर्क नहीं था। परीक्षार्थियों के अनुसार पहला पेपर जल्दी हुआ लेकिन दूसरा पेपर बहुत लंबा था। परीक्षार्थी मंगल देव ने बताया कि इस बार पहले पेपर का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ था जिसके चलते हल करने में समय लगा।
विज्ञापन


दूसरा पेपर ठीक था। वहीं शुभम ने बताया कि उनका पहला पेपर तो आराम से समय पर हो गया लेकिन दूसरा पेपर लंबा था, जिसे करने में समय लग रहा था। निरुपा ने बताया कि इस बार पेपर पिछले साल की तुलना में ज्यादा आसान था। हालांकि दूसरा पेपर थोड़ा लंबा था इसलिए समय को लेकर थोड़ा तनाव हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में 11 और ग्रेनों में 19 केंद्र बनाए गए थे।

UPSC CSE Prelims 2018:  paper analysis
एडीएम फाइनेंस केशव कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्वक एवं नियमानुसार पूरी कराई गई है। नोएडा में 11 और ग्रेनों में 19 केंद्र बनाए गए थे। करीब 14320 छात्रों ने फॉर्म भरा था लेकिन 6500 ने ही परीक्षा दी। 7820 ने परीक्षा छोड़ दी। इस बार परीक्षा के नियमों में कई बदलाव किए गए थे।

बदले हुए नियमों की जानकारी सभी परीक्षार्थियों को मेल, मैसेज और प्रवेश पत्र के जरिए संबंधित विभाग द्वारा बहुत पहले पहुंचाई जा चुकी थी। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय से आना चाहिए था। जिन परीक्षार्थियों को आने में देर हो गई, उन्हें नियमानुसार परीक्षा केंद्र नियंत्रकों ने रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed