फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CSE 2022: UPSC has released the interview schedule for the Civil Services Examination 2022

UPSC CSE 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 22 Dec 2022 03:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 03:50 PM IST
सार

UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
UPSC CSE 2022: UPSC has released the interview schedule for the Civil Services Examination 2022
UPSC Civil Service Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार का दौर 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक दो पालियों में सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे आयोजित किया जाना निर्धारित है। इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी ध्यान दिया जाए कि जिस उम्मीदवार ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर अंतिम रूप से डीएएफ-2 जमा नहीं किया है, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, पर्सनालिटी टेस्ट दिनांक 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक 1026 उम्मीदवारों का रोल नंबर, दिनांक और साक्षात्कार का सत्र दर्शाते हुए उनका कार्यक्रम नीचे दिया गया है। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह नौ बजे और दोपहर सत्र के लिए दोपहर एक बजे है। शेष उम्मीदवारों के लिए पीटी कार्यक्रम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। UPSC CSE 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 1011 है।

 

विज्ञापन

UPSC CSE 2022 साक्षात्कार अनुसूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर सिविल सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इंटरव्यू शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed