UPSC Civil Services result 2019: पीएम मोदी ने टॉपर्स को दी बधाई, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Civil Services result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षाओं के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट के जरिए सभी टॉपर्स को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिविल सेवा परीक्षा 2019 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी युवाओं को बधाई। सार्वजनिक सेवा का एक रोमांचक और संतोषजनक करियर आपका इंतजार कर रहा है। मेरी शुभकामनाएं'
Congratulations to all the bright youngsters who have successfully cleared the Civil Services Examination, 2019! An exciting and satisfying career of public service awaits you. My best wishes!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2020विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिन युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा 2019 में वांछित परिणाम नहीं मिले, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जीवन कई अवसरों से भरा है। आपमें से हर कोई मेहनती है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आज सिविल सेवा परीक्षा 2019 के नतीजे जारी किए। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। सिविल सर्विस परीक्षा 2019 मे प्रदीप सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है। जबकि महिलाओं में सर्वोच्च स्थान प्रतिभा वर्मा ने हासिल किया है। वे परीक्षा में तीसरे नंबर पर रही हैं।
इस बार 829 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 304, पिछड़े वर्ग के 251, अनुसूचित जाति के 129, अनुसूचित जनजाति के 67 और आर्थिक रूप से पिछड़ों के 78 उम्मीदवार शामिल हैं। जतिन किशोर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। हिमांशु जैन ने चौथा स्थान और जेदेव सी. एस को पांचवां स्थान हासिल किया है।
पूरी लिस्ट देखें
कमेंट
कमेंट X