फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Civil Services 2017 examinations results announced

UPSC Result 2017: हैदराबाद के अनुदीप ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर हरियाणा की अनु कुमारी

Fri, 27 Apr 2018 11:12 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services 2017 examinations results announced
अनुदीप दुरिशेट्टी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हैदराबाद के डुरीशेट्टी अनुदीप ने परीक्षा में टॉप किया है। बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग करने वाले दुरीशेट्टी 2013 बैच के आईआरएस हैं। वह इस समय फरीदाबाद में तैनात हैं। इस परीक्षा में अनु कुमारी दूसरे और सचिन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे हैं। अतुल प्रकाश को चौथा और प्रथम कौशिक को पांचवां स्थान हासिल हुआ है।

विज्ञापन


टॉपर डुरीशेट्टी अनुदीप ने कहा कि 'मैं मेरी इस सफलता के पीछे शामिल उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस दौरान मेरे साथ रहे। मैं इस रिजल्ट से बेहद खुश हूं। यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।'
विज्ञापन


बता दें कि कुल 990 उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 18 पुरुष एवं सात महिलाएं हैं। परिणाम के अनुसार 476 सामान्य, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी अभ्यर्थी पास हुए है। सफल उम्मीदवारों में 29 दिव्यांग भी हैं। 132 अन्य उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अक्तूबर-नवंबर 2017 में आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जनवरी में घोषित किए गए थे। इसके बाद फरवरी-अप्रैल 2018 में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए हुए इंटरव्यू के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं। आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 42 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 565 और ग्रुप-बी के लिए 121 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

एग्जाम देने वाले कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन्होंने बनाई टॉप 10 में अपनी जगह

UPSC Civil Services 2017 examinations results announced
upsc 2017

1. डुरीशेट्टी अनुदीप
2. अनु कुमारी
3. सचिन गुप्ता
4. अतुल प्रकाश
5. प्रथम कौशिक
6. कोया श्री हर्षा
7. आयुष सिन्हा
8. अनुभव सिंह
9. सौम्या शर्मा
10. अभिषेक सुराणा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed