फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CAPF admit card 2023 released download online at upsc.gov.in

UPSC CAPF Admit Card 2023: यूपीएससी सीएपीएफ का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 14 Jul 2023 04:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 14 Jul 2023 04:19 PM IST
सार

UPSC CAPF Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CAPF admit card 2023 released download online at upsc.gov.in
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CAPF Admit Card 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी 06 अगस्त (रविवार) को सीएपीएफ एसी परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। इस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-I सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए परीक्षा

यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2023 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 322 सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीएसएफ-86, सीआरपीएफ-55, सीआईएसएफ-91, आईटीबीपी-60 और एसएसबी-30 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

UPSC CAPF ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CAPFF एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित स्थान पर ई-प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को फोटो आईडी कार्ड भी साथ ले जाना आवश्यक है, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed