UPSC CAPF Admit Card 2023: यूपीएससी सीएपीएफ का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC CAPF Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CAPF Admit Card 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (AC) परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी 06 अगस्त (रविवार) को सीएपीएफ एसी परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। इस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-I सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इन पदों के लिए परीक्षा
यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2023 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 322 सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीएसएफ-86, सीआरपीएफ-55, सीआईएसएफ-91, आईटीबीपी-60 और एसएसबी-30 पद शामिल हैं।
UPSC CAPF ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CAPFF एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित स्थान पर ई-प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा। परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को फोटो आईडी कार्ड भी साथ ले जाना आवश्यक है, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X