UPSC: प्री-एग्जाम स्थगित करने की मांग पर एडवोकेट का पत्र, पढ़ें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग, (UPSC) सिविल सेवा 2020 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए तिथि जारी हो गई हैं। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए 4 अक्टूबर, 2020 तय की गई है। लेकिन देश में कोविड-19 के कारण यूपीएससी के अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अलख आलोक श्रीवास्तव ने पत्र लिखा। बता दें कि पत्र में श्रीवास्तव ने परीक्षा को स्थगित करने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें- CBSE ने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DIKSHA पर जारी की संसाधन नियमावली, पढ़ें शिक्षा मंत्री का ट्वीट
ध्यान दें कि एडवोकेट अलख ने पत्र ने कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने बढ़ती संख्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि 24 घंटे में 69000 COVID-19 केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि कई राज्य ऐसे भी हैं जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में वहां के उम्मीदवार कैसे एग्जाम में बैठ सकते हैं? ऐसे में आयोग को विचार करने की जरूरत है।
69,000 COVID Cases added in last 24-Hours! Situation is more alarming than ever!
— Alakh Alok Srivastava (@advocate_alakh) August 21, 2020
On behalf of a group of UPSC Civil Services aspirants, I have submitted a Representation to the UPSC Chairman, seeking postponement of upcoming Civil Services (Preliminary) Exam. pic.twitter.com/UrSpffXguG
ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री निशंक इस दिन देंगे नई शिक्षा नीति पर छात्रों व अभिभावकों के सवालों का जवाब
कमेंट
कमेंट X