फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPSC Recruitment Govt Job Application notification, Candidates to be debarred on wrong information

UPPSC भर्तियों के संबंध में आई जरूरी सूचना, गलती की तो पछताएंगे

Sun, 17 Nov 2019 10:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 17 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Recruitment Govt Job Application notification, Candidates to be debarred on wrong information
uppsc

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PSC - Uttar Pradesh Public Service Commission) की भर्तियों के संबंध में बेहद जरूरी सूचना आई है। यूपीपीएससी भर्तियों के लिए आवेदन करते समय अब उम्मीदवारों को बेहद चौकन्ना रहने की जरूरत है। क्योंकि अगर आपने आवेदन में गलत एवं भ्रामक सूचना दी, तो आपके खिलाफ डिबार की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों की ओर से चयन से संबंधित सूचनाएं छिपाई जाती हैं या गलत, भ्रामक एवं झूठी जानकारी भरी जाती है। इसका उनके पक्ष में प्रभाव पड़ता है। ऐसे अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPPSC: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कुछ अभ्यर्थी सीधी भर्ती के पदों के आवेदन के समय जहां अंकपत्र-प्रमाण पत्र नहीं लगाते, गलत जानकारी भरकर साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर हासिल कर लेते हैं। ऐसे अभ्यर्थी आवेदन में गलत जानकारी भरकर सही अभ्यर्थी के चयन का हक छीनते हैं। लगातार मिल रही इस प्रकार की शिकायतों को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष ये सूचना जारी की है।

विभाग का कहना है कि कई अभ्यर्थी ऑफलाइन-ऑनलाइन आवेदन के समय अंकों को बढ़ा-चढ़ाकर भरते हैं और अनिवार्य अर्हता न होने पर भी उसे प्रदर्शित करते हैं, जो उनके पास नहीं हैं। ऐसे अभ्यर्थी पूरी चयन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ डिबार (प्रतिवारित) की कार्रवाई करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए 2700 पद खाली, भारतीय नौसेना में जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed