फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPSC Mines Inspector Admit Card Out know how to download online at uppsc.up.nic.in

UPPSC Mines Inspector Admit Card Out: माइन्स इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 08 Mar 2023 10:32 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 10:32 AM IST
सार

UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइन्स इंस्पेक्टर मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Mines Inspector Admit Card Out know how to download online at uppsc.up.nic.in
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Mines Inspector Admit Card Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइन्स इंस्पेक्टर मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की माइन्स इंस्पेक्टर मुख्य भर्ती परीक्षा 19 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 177 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड 19 मार्च 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी माइन्स इंस्पेक्टर भर्ती का यह अभियान कुल 55 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। UPPSC माइंस इंस्पेक्टर चयन प्रक्रिया चार चरणों में की जाएगी, जिसमें मेडिकल परीक्षा सहित प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए अलग से यूपीपीएससी माइन्स इंस्पेक्टर प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का लिंक जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न

यूपीपीएससी माइन्स इंस्पेक्टर मुख्य भर्ती परीक्षा में कुल 8 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न संख्या 1 अनिवार्य होगा और प्रत्येक खंड से दो प्रश्नों को करना अनिवार्य होगा। कुल 5 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 40 अंकों का होता है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। जबकि प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्री परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। इसके लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। इसकेसाथ ही प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 का माइनस मार्किंग भी थी।


 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर माइन्स इंस्पेक्टर मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।          
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed