UPPSC ने तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम किए जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। आयोग ने कुल 96 पदों के परिणाम जारी किए हैं।
इनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक लौह कला के आठ पद, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के नौ पद और उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की इकाइयों जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता अंग्रेजी के 79 पद शामिल हैं।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता अंग्रेजी के 79 पदों पर सीधी भर्ती के तहत चार से आठ दिसंबर तक आयोग में इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। इसके अलावा कर्मशाला अनुदेशक लौह कला के आठ पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोग में चार से आठ दिसंबर तक इंटरव्यू हुए थे।
ये भी पढ़ें- UPPSC करेगा सीडीपीओ की भर्ती, 3076 पदों पर भर्ती की खुला रास्ता
साक्षात्कार के लिए कुल 104 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 70 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इसी तरह उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष) संवर्ग के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में नौ पदों पर सीधी भर्ती के लिए आठ दिसंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।
यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, इलाहाबाद के तहत आने वाले सभी 23 जनपदों की वर्ष 2018 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं।
पहले चरण में 15 से 29 दिसंबर तक लखनऊ, झांसी एवं चित्रकूट मंडल और दूसरे चरण में 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक कानपुर एवं इलाहाबाद मंडल में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार परिषद की ओर से नियुक्त परीक्षकों के नियुक्ति पत्र एवं विद्यालयों के फॉरवर्डिंग एवं शिफ्टिंग पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यालय अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से उसे डाउनलोड कर संबंधित परीक्षकों को उपलब्ध कराएंगे।
कमेंट
कमेंट X