फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 10th 12th Exams tentative date out; May be delayed due to Maha Kumbh, Check last year dates

UP Board: महाकुंभ की वजह से यूपी में देरी से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं, जानें पिछले साल कब हुआ था आयोजन

Mon, 18 Nov 2024 12:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

UP Board Exams Tentative Date: महाकुंभ की वजह से इस बार की बोर्ड परीक्षाएं पिछले वर्ष की तुलना में देरी से आयोजित कराई जा सकती है। बोर्ड ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद आयोजित कराई जाएं।
 

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th 12th Exams tentative date out; May be delayed due to Maha Kumbh, Check last year dates
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPMSP UP Board 10th 12th Board Exams 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार परीक्षाएं शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने महाकुंभ की वजह से महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। यूपी बोर्ड प्रशासन के एक बड़े अफसर ने नाम न छापने के आग्रह पर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

महाकुंभ की वजह से हो सकती है परीक्षा में देरी

महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ को मद्देनजर बोर्ड का मानना है कि बोर्ड की परीक्षाएं आखिरी स्नान पर्व के बाद ही कराना उचित होगा। इस बार महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से आरंभ होगा। 14 जनवरी को प्रथम शाही स्नान है। संगम तट पर 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर महाकुंभ का रेला थमने लगेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी के बाद ही शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

54,38,597 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार हाईस्कूल में 27,40,151 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 26,98,446 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता को ध्यान में रखकर एआई का भी इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और नकल विहीन परीक्षा हो सके।

विज्ञापन

पिछले वर्ष कब हुआ था आयोजन

पिछले वर्ष, यानी 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गई थीं। पिछले पांच साल के दौरान सिर्फ 2022 में ही बोर्ड परीक्षा मार्च में कराई गई थी। पिछले वर्ष बोर्ड ने दिसंबर के पहले सप्ताह में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed