फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPJEE 2022 Application starts Uttar Pradesh Joint Entrance Examination Polytechnic Admissions

UPJEE 2022 Exam: यूपी जेईई 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून में होगी

Tue, 15 Feb 2022 09:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 09:54 AM IST
सार

UPJEE 2022 Application starts:  परिषद की ओर से यूपी जेईई  (UPJEE) यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
UPJEE 2022 Application starts Uttar Pradesh Joint Entrance Examination Polytechnic Admissions
यूपी जेईई 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक का विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद अब आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परिषद की ओर से यूपी जेईई  (UPJEE) यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया मंगलवार, 15 फरवरी, 2022 को प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन

यूपी जेईई परीक्षा का आयोजन छह से 12 जून, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी जेईई का आयोजन किया जाता है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPJEE 2022 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

यूपी जेईई परीक्षा आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपनी 10वीं कक्षा की मार्कशीट, स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन यानी अंगूठे के निशान को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक विवरण जैसे कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड जरूर होना चाहिए। 
 

UPJEE 2022 की अहम तारीखें

  1. उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। 
  2. यूपी जेईई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2022 रखी गई है। 
  3. आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए एडिटिंग विंडो 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 के बीच उपलब्ध कराई जाएगी।
  4. यूपी जेईई उम्मीदवारों के लिए प्रवेश-पत्र 29 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे।
  5. यूपी जेईई 2022 की आंसर की 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी।
  6. यूपी जेईई परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। 
  7. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी। 

विज्ञापन

UPJEE 2022 Exam का पेपर पैटर्न

यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। अधिसूचना में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के सफल समापन के बाद आंसर की 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी जबकि परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed