फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPCATET Results 2025 Released at upcatet.net; here’s direct link

UPCATET Results: यूपीसीएटीईटी के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक; जानें काउंसलिंग से एडमिशन तक की पूरी प्रक्रिया

Wed, 25 Jun 2025 01:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

UPCATET Results 2025 Out: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के माध्यम से पर लॉगिन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन
UPCATET Results 2025 Released at upcatet.net; here’s direct link
UPCATET Results 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UPCATET Results 2025: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा यूपीसीएटीईटी 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल upcatet.net पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के तहत स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सेस के लिए परीक्षाएं 11 और 12 जून 2025 को आयोजित की गई थीं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2025 तक पूरी की गई थी।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 07 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 18 मई 2025, शाम 05 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025, शाम 05 बजे तक निर्धारित की गई है। स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 11 जून 2025 को आयोजित हुई, जबकि परास्नातक (Master's), पीएचडी (Ph.D.) एवं MBA कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 12 जून 2025 को हुई।

यूपीसीएटीईटी 2025 रिजल्ट के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया (Counselling Process) का होता है, जिसके माध्यम से छात्रों को उनके रैंक और वरीयता के आधार पर कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप में दी गई है:

1. ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
परिणाम के तुरंत बाद काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथियां जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को upcatet.net पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2. चॉइस फिलिंग (College/Course Preferences)
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपनी वरीयता के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चुनाव करेंगे। चॉइस फिलिंग एक निश्चित समयावधि तक ही उपलब्ध रहेगी।

3. सीट अलॉटमेंट (Seat Allotment)
चॉइस फिलिंग के आधार पर छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी। अलॉटमेंट रिजल्ट वेबसाइट पर लॉगिन के जरिए देखा जा सकेगा।

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान
जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित समय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन या निर्धारित केंद्रों पर हो सकती है।

5. रिपोर्टिंग टू कॉलेज
अंतिम चरण में छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में जाकर रिपोर्टिंग करनी होगी और शैक्षणिक सत्र में शामिल होना होगा।
 

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आपआधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, UPCATET 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब अपना परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed