UPCATET 2021: यूपी कैटेट का परिणाम घोषित, तीन सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, यहां देखें शेड्यूल
UPCATET result 2021 declared counselling: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) यूपी कैटेट 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upcatetadmissions.org पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPCATET 2021 result declared and UPCATET 2021 counselling schedule: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि और प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (UPCATET) यूपी कैटेट 2021 का परिणाम मंगलवार, 31 अगस्त को घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपीसीएटीईटी यानी यूपी कैटेट 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upcatetadmissions.org पर आवेदक लॉगिन बटन के माध्यम से देख सकते हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने 12 और 13 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले यूजी, पीजी और पीएचडी डिग्री कार्यक्रमों के लिए कृषि, बागवानी, वानिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
UPCATET 2021 परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट upcatetadmissions.org पर जाएं।
- होम पेज पर, बायीं तरफ “एप्लीकेंट लॉगिन” टैब पर क्लिक करें।
- यहां अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- जानकारियां दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, एक बार अपनी व्यक्तिगत जानकारियां पढ़ लें।
- रिजल्ट फाइल की पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
यहां यूपी कैटेट 2021 के परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक दिया गया है :- UPCATET result 2021
UPCATET 2021 काउंसलिंग शेड्यूल जारी
इस बीच, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने UPCATET 2021 काउंसलिंग शेड्यूल भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण 03 सितंबर, 2021 से शुरू होगा और 06 सितंबर, 2021 को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
पहली सीट आवंटन परिणाम सूची 14 सितंबर को
UPCATET 2021 ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और कॉलेज एवं सीट लॉकिंग का काम 03 से 07 सितंबर, 2021 तक किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली सीट आवंटन परिणाम सूची 14 सितंबर को जारी की जाएगी। परिणाम के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 सितंबर से 18 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। वहीं, इसके बाद 16 से 20 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यहां UPCATET 2021 के काउंसलिंग शेड्यूल का सीधा लिंक दिया गया है। UPCATET 2021 counselling schedule
UPCATET 2021 की कंपलीट इंफोर्मेशन बुक यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं यूपी कैटेट परीक्षा के टॉपर्स की सूची देखने के लिए हमारी यह खबर पढ़ें:- UPCATET Result 2021: यूजी और पीजी में किसने किया टॉप, यहां एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
कमेंट
कमेंट X