{"_id":"60c623078ebc3e87580664a4","slug":"up-technical-educational-institutions-should-conduct-online-examinations-said-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश : तकनीकी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं को लेकर सीएम योगी ने की बैठक, दिए ये अहम निर्देश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश : तकनीकी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं को लेकर सीएम योगी ने की बैठक, दिए ये अहम निर्देश
Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों को अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करनी चाहिए।
- अन्य उच्च शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दें और सितंबर के दूसरे सप्ताह तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू करें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ रविवार को अहम समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा सचिव आलोक कुमार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के तकनीकी शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
31 अगस्त तक आएंगे परिणाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों को अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करनी चाहिए। अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अन्य उच्च शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक परिणाम घोषित कर दें और सितंबर के दूसरे सप्ताह तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2021 : मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक से रिजल्ट को लेकर बढ़ी कयासबाजी, 14-15 जून को सुधार का मौका
विज्ञापन
जारी होंगे विस्तृत दिशा-निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों सहित पॉलिटेक्निक कॉलेजों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री की बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि छात्रों को परीक्षा आयोजित किए बिना उन्हें प्रमोट करने के तहत अंक निर्धारण फार्मूले के बारे में छात्रों को भी सूचित किया जाना चाहिए।
जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी परीक्षा
हालांकि, इससे पहले उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा सचिव आलोक कुमार ने शनिवार को घोषणा की थी कि राज्य के सभी तकनीकी विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के इंजीनियरिंग छात्रों की अंतिम वर्ष की परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जबकि अन्य कक्षाओं (प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष) के छात्रों की परीक्षाओं को जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों से भी परीक्षा परिणामों और अन्य पहलुओं पर चर्चा की ।
कमेंट
कमेंट X