फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP student hangs self in Rajasthan's Kota, 15th case from the city this year

Suicide: नबंरों की रेस ने ली एक और जान! कोटा में छात्र ने की आत्महत्या, शहर से इस वर्ष का 15वां मामला

Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

Kota: कोटा से फिर एक छात्र आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां नीट यूजी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। छात्र उत्तर प्रदेश का निवासी था। इस साल कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह 15वां मामला है।
 

विज्ञापन
UP student hangs self in Rajasthan's Kota, 15th case from the city this year
कोटा से आत्महत्या का इस वर्ष में अब तक 15वां मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Suicide: कोटा छात्र आत्महत्या के मामले रूक नहीं रहे हैं। अब छात्र आत्महत्या का एक नया मामला सामने आया है। यहां नीट यूजी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय छात्र ने बुधवार रात अपने पीजी रूम में सीलिंग फैन से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और इस कदम के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


दादाबाड़ी थाने के सर्किल इंस्पेक्टर नरेश मीना ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार रात जब युवक ने दरवाजा खटखटाने और परिवार के सदस्यों के बुलाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया तो केयरटेकर ने पुलिस को फोन किया और युवक को छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मीना ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी आशुतोष चोरसिया के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीने से अपने चचेरे भाई के साथ यहां नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि पता चला है कि युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। इस साल कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह 15वां मामला है, जबकि पिछले साल ऐसे 26 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed