{"_id":"5bd6cce9bdec2269390284f4","slug":"up-sanskriti-university-organized-a-career-counselling-for-engineering-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रों की करियर काउंसलिंग, 'मेड ईजी' एक्सपर्ट ने दिए टिप्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
संस्कृति यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रों की करियर काउंसलिंग, 'मेड ईजी' एक्सपर्ट ने दिए टिप्स
Advertorial
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
sanskriti university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। संस्कृति यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग की गई। इस मौके पर 'मेड ईजी' एक्सपर्ट और नेशनल मैमोरी के रिकार्ड होल्डर जीतेन्द्र तिवारी ने बीटेक के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर है, लेकिन इससे बीटेक कर रहे छात्र-छात्राओं को निराश होने की जरूरत नहीं है।
जीतेन्द्र तिवारी ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उन्होंने बीटेक विषय का चयन करके कोई गलती नहीं की है। इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जीतेन्द्र तिवारी ने आगे कहा, 'युवा साथियों उज्ज्वल भविष्य के लिए सिर्फ डिग्री की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि इसके लिए प्रोफेशन के प्रति आपकी रुचि, लगन और समर्पण का भाव सबसे अहम बात होती है। यही वे गुण हैं, जिनसे आपकी सफलता और असफलता का ग्राफ तय होता है। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अभय कुमार और ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में एक संस्कृति यूनिवर्सिटी में आयोजित करियर काउंसलिंग में छात्र काफी उत्साहित दिखे। विशेष तौर पर जब जीतेन्द्र तिवारी संबोधित कर रहे थे।
'मेड ईजी' संस्थान के विशेषज्ञ जीतेन्द्र तिवारी ने छात्रों को बताया कि आधुनिक दौर में तकनीकी विकास के चलते नए- नए करियर के विकल्प हमारे सामने आ रहे हैं। इस बदलाव से इंजीनियरिंग का क्षेत्र भी अछूता नहीं है। अगर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आपकी रुचि है तो यह एक अच्छा करियर हो सकता है। जीतेन्द्र तिवारी ने बीटेक छात्रों को बताया कि जॉब प्लेसमेंट के दौरान विषय के संदर्भ में आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता का सबसे बड़ा आधार है। जब आप अपनी डिग्री पूरी कर लेते हैं तो सबसे पहले तो आपको अपने कॉलेज से ही प्लेसमेंट का अवसर मिलता है। अगर आप उसमें सफल नहीं हो पाते हैं खुद डेवलपमेंट, टेस्टिंग, डिजाइनिंग, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियर आदि के लिए एप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
सही दिशा में प्रयास करने से आपको आसानी से अच्छी जॉब मिल जाएगी। जीतेन्द्र तिवारी ने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर जब जॉब के लिए प्रयास करेंगे और आपको अवसर मिलेगा तो आप जिस प्रकार की सफलता हासिल करना चाहते हैं, वैसा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। 'मेड ईजी' संस्थान की जहां तक बात है तो दिल्ली, बेंगलूर, हैदराबाद, नोएडा, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, भुवनेश्वर, कोलकाता, पुणे, पटना आदि में इसकी शाखा हैं। यह संस्थान इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करता है। ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने जीतेन्द्र तिवारी को स्मृति चिह्न प्रदान करके उनके प्रति संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मैनेजर कार्पोरेट रिलेशन तान्या उपाध्याय ने किया।
-Advertorial

कमेंट
कमेंट X