यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021: 7 स्टेप्स के जरिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
- उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास 15 जुलाई तक का वक्त है। आप यूपी पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 26 फरवरी 2021 से ही हो गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी। लेकिन अब यह बढ़कर 15 जुलाई हो गई है। ऐसे में जो छात्र यूपी जेईईसीयूपी या पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे jeecup.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अगस्त 2021 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। यह प्रवेश परीक्षा राज्य भर के 1370 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 1.32 लाख सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। अब तक कुल 2.65 लाख उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा किए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में कम आवेदकों के कारण ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यूपी जेईईसीयूपी 2021 आवेदन पत्र भरने से पहले छात्रों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा।
ऐसे करें यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
-आखिर में शुल्क जमा करके फॉर्म जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 16 जून को जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड
इस तरह आप यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X