{"_id":"60c85a02d5b3e96a8b1be98f","slug":"karnataka-cet-2021-registration-begins-here-s-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक सीईटी 2021: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
Tue, 15 Jun 2021 01:33 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:33 PM IST
सार
- कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए ने कर्नाटक सीईटी 2021 के लिए 15 जून को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कर्नाटक सीईटी 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केईए की आधिकारिक साइट cetonline.karnataka.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक 15 जून यानी कि आज दोपहर 12 बजे सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 16 जून को जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड
विज्ञापन
10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
कर्नाटक सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फीस 13 जुलाई तक दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर 13 अगस्त को एडमिशन कार्ड मिलेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए जा रहे विभिन्न चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्लैट 2021: नई तारीख का एलान, 23 जुलाई को होंगी परीक्षाएं, एग्जाम पैटर्न में हुए बड़े बदलाव
कर्नाटक सीईटी 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले कर्नाटक सीईटी की आधिकारिक साइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक सीईटी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण या पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
-अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
-आखिर में पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
कर्नाटक सीईटी परीक्षा 28 अगस्त, 29 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सूबे में 500 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित होगी।
कमेंट
कमेंट X