{"_id":"60c84e52b74b4d5c1e790d8c","slug":"up-board-result-2021-know-when-will-be-released-evaluation-criteria-for-12th-class-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 16 जून को जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 16 जून को जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड
Tue, 15 Jun 2021 12:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:37 PM IST
सार
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं और बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड के फाइनल फॉर्मूले को कल यानी कि 16 जून तक जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं और बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड के फाइनल फॉर्मूले को कल यानी कि 16 जून तक जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी जा रही है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड की तरह ही कल तक यूपी बोर्ड भी बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
इस साल यूपी बोर्ड के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा में कुल 55 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस साल हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए क्रमश: 29 लाख और 26 लाख छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराया था। यूपीएमएसपी की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में गठित समिति मूल्यांकन मानदंड का अंतिम फॉर्मूला तैयार कर रही है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-क्लैट 2021: नई तारीख का एलान, 23 जुलाई को होंगी परीक्षाएं, एग्जाम पैटर्न में हुए बड़े बदलाव
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट तैयार करने के लिए अंतिम फॉर्मूले को जल्द से जल्द विद्यार्थियों के अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना था कि परीक्षाएं आयोजित न होने और वैकल्पिक पद्धति से रिजल्ट जारी किये जाने की स्थितियों में सभी विद्यार्थियों को अंक-सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। इस साल इंटर्नल एसेसमेंट होने के कारण मेरिट जारी न करने के भी निर्देश बोर्ड को दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-तेलंगाना: 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को बिना परीक्षा 12वीं में किया जाएगा प्रमोट
कहा जा रहा है कि दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का फाइनल फॉर्मूला तय होने के बाद हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X