फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Police Constable Exam 2024: Claims of providing question papers in exchange for money on social media

UP Police Constable Exam 2024: सोशल मीडिया पर पैसे के बदले प्रश्नपत्र देने के दावे, प्रशासन हुआ अलर्ट, चेतावनी

Tue, 20 Aug 2024 01:23 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:23 PM IST
सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त है, बावजूद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा इस तरह के झूठे दावे करने वालों को रोकने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है। जो कि इन पर वैधानिक कार्रवाई करेगी।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Exam 2024: Claims of providing question papers in exchange for money on social media
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 पहले ही पेपर लीक होने के कारण चर्चा में रही। पेपर लीक होने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि परीक्षा 6 महीने के अंदर ही दोबारा आयोजित कराई जाएगी। वहीं परीक्षा की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन काफी सख्त नजर आया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने एसटीएफ का गठन भी किया। जो परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर एक बार फिर पैसे देकर परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी की है। जिसके बाद बोर्ड द्वारा एक्स पर पोस्ट कर परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया गया कि सेाशल मीडिया पर पेपर को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। बोर्ड झूठे दावे करने वालों पर एसटीएफ के माध्यम से कार्रवाई कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण से सम्पन्न कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed