{"_id":"67178633428b9e1b4f0b4abe","slug":"up-neet-ug-counselling-stray-vacancy-round-schedule-out-registration-starts-tomorrow-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEET UG 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम जारी, इस तारीख तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP NEET UG 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम जारी, इस तारीख तक करें आवेदन
Tue, 22 Oct 2024 04:32 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:32 PM IST
सार
UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इस राउंड के लिए पंजीकरण कल, 23 अक्तूबर से शुरू होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।
विज्ञापन
UP NEET UG 2024, यूपी नीट यूजी 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के कार्यक्रम की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके अनुसार, चौथे और अंतिम राउंड के लिए पंजीकरण कल, 23 अक्तूबर से क्टूबर से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. पर यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सभी छात्रों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये का भुगतान करके नया पंजीकरण करना अनिवार्य है। यूपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है।
विज्ञापन
पंजीकरण शुल्क के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी, जो सरकारी कॉलेजों की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे राउंड का शेड्यूल
- ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेजों को अपलोड करना- 23 अक्तूबर, 2024 (सुबह 11 बजे से) से 25 अक्तूबर, 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
- पंजीकरण एवं सुरक्षा धनराशि जमा करने की तिथि- 23 अक्तूबर, 2024 (प्रातः 11 बजे से) से 25 अक्तूबर, 2024 (शाम 5 बजे तक)
- मेरिट सूची की घोषणा- 25 अक्तूबर, 2024
- ऑनलाइन चॉइस-फिलिंग - 25 अक्तूबर, 2024 (शाम 5 बजे से) से 28 अक्तूबर, 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
- आवंटन परिणाम घोषणा- 29 अक्तूबर, 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
- आवंटन पत्र और प्रवेश डाउनलोड करना- 30 अक्तूबर, 2024, 1 नवंबर, 2024 और 4 नवंबर से 5 नवंबर, 2024
कमेंट
कमेंट X