फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2025: Round 1 Seat Allotment Result to Be Released Today, Check Your Allotment in One Click

UP NEET UG 2025: यूपी नीट काउसलिंग राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें सकेंगे एक क्लिक में चेक

Thu, 14 Aug 2025 02:00 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 14 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling: उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। 85% राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
UP NEET UG 2025: Round 1 Seat Allotment Result to Be Released Today, Check Your Allotment in One Click
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UP NEET UG Round-1 Seat Allotment: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) द्वारा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को आज, 14 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी किया जाएगा। MBBS और BDS कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटमेंट के बाद संबंधित कॉलेज में निर्धारित समय में रिपोर्टिंग करें। यदि किसी को सीट नहीं मिलती या वह संतुष्ट नहीं है, तो रिफंड पॉलिसी की जानकारी भी upneet.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

85% स्टेट कोटा के तहत होगा सीट अलॉटमेंट

यह रिजल्ट राज्य के 85% कोटे के अंतर्गत आने वाली सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज के लिए जारी किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने तय समयसीमा में दस्तावेज़ सत्यापन और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया है।
विज्ञापन


DGME द्वारा जारी संशोधित मेरिट लिस्ट के अनुसार, इस वर्ष कुल 32,230 उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग में योग्य पाए गए हैं। इसके अलावा 1,531 नए छात्रों को इस बार राज्य स्तरीय आवंटन प्रक्रिया में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटन पत्र डाउनलोड और प्रवेश की अंतिम तिथियां

उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 और 25 अगस्त 2025 से 26 अगस्त 2025 तक अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और संबंधित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ऐसे कर सकेंगे अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड

उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Round 1 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed