UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 का कार्यक्रम संशोधित; अब 18 तरीख तक करें पंजीकरण
UP NEET UG Counselling 2025: डीजीएमई यूपी ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, इस राउंड के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा 18 सितंबर निर्धारित की गई है।
विस्तार
नोट करें सभी जरूरी तिथियां
राउंड 2 की मेरिट लिस्ट भी 18 सितंबर को घोषित की जाएगी और उम्मीदवार 19 सितंबर से अपनी पसंदीदा कॉलेज/कोर्स का चयन (Choice Filling) कर सकेंगे। केवल वही उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी फीस जमा कर दी है। DGME राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट का परिणाम 23 सितंबर को घोषित करेगा। पहले यह तिथि 15 और 19 सितंबर तय की गई थी।
एक अलग नोटिस में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME) ने कहा है कि जो उम्मीदवार राउंड 1 में अलॉट की गई MBBS/BDS सीट ज्वॉइन कर चुके हैं और अब रिजाइन करना चाहते हैं, उन्हें 17 सितंबर तक अपने संबंधित नोडल सेंटर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिजाइन जमा करनी होगी।
UP NEET UG 2025 Round 2 Counselling Schedule: राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड: 10 से 18 सितंबर
- रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी जमा: 10 से 18 सितंबर
- मेरिट लिस्ट घोषित: 18 सितंबर
- Choice Filling: 19 से 22 सितंबर
- सीट अलॉटमेंट परिणाम: 23 सितंबर
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन रिपोर्टिंग: 25 से 27 सितंबर; 29 से 30 सितंबर; और 3 अक्तूबर 2025
कैसे होगा सीट अलॉटमेंट?
एमसीसी के नोटिस के अनुसार, एनआरआई श्रेणी में सीट आवंटन प्राथमिकता प्रणाली पर आधारित होगा।
- प्राथमिकता 1- स्वयं एनआरआई उम्मीदवार और एनआरआई के बच्चे।
- प्राथमिकता 2- एनआरआई वार्डों के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिश्तेदार।
- आवंटन प्रक्रिया चरणबद्ध होगी। पहले प्राथमिकता 1 के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। शेष सीटें प्राथमिकता 2 उम्मीदवारों को दी जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X