{"_id":"6720d573eff341de1408aa0f","slug":"up-neet-pg-counselling-2024-registration-window-reopens-check-notice-here-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEET PG Counselling: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस तिथि तक करें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEET PG Counselling: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, इस तिथि तक करें पंजीकरण
Tue, 29 Oct 2024 06:00 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
UP NEET PG Counselling: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोल दिया है, जिन छात्रों ने अभी तक पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
UP NEET PG Counselling: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास इसके लिए आवेदन का एक और मौका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट (upneet.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी नीट पीजी काउंसलिंग पोर्टल अब 4 नवंबर, 2024 तक उपलब्ध है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से पीजी काउंसलिंग सीट आवंटन के लिए पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
आवश्यक दस्तावेज
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:- आवंटन पत्र की प्रति
- नीट पीजी एडमिट कार्ड
- नीट पीजी, एमडीएस स्कोर कार्ड
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- एमबीबीएस की सभी परीक्षाओं की मार्कशीट
- एमबीबीएस उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र
- अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण-पत्र
- स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र (राज्य चिकित्सा परिषद्, एमसीआई, डीसीआई)
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
काउंसलिंग के लिए ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी upneet.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, UP NEET PG काउंसलिंग 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- खुद को पंजीकृत करें और अपने खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- अंत में सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।