{"_id":"64f47c4e3032d0d6620bdf25","slug":"up-neet-pg-counselling-2023-round-2-schedule-revised-available-at-dgme-up-gov-in-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEET PG Counselling 2023: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का कार्यक्रम संशोधित, जानिए नई तारीखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP NEET PG Counselling 2023: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का कार्यक्रम संशोधित, जानिए नई तारीखें
Sun, 03 Sep 2023 06:00 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:00 PM IST
सार
UP NEET PG Counselling 2023: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया कल, यानी 4 सितंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
up neet
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET PG Counselling 2023: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के कार्यक्रम को संशोधित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी 2023) काउंसलिंग के लिए विकल्प भरना अब कल, यानी 4 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
इससे पहले, विकल्प भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 4 सितंबर को समाप्त होने वाली थी। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 8 या 9 सितंबर को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित हुए उम्मीदवार 10 सितंबर से सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद उन उम्मीदवारों को 11 सितंबर से 14 सितंबर के बीच आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा। नया शैक्षणिक सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
निदेशालय ने पहले राउंड 1 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के इस्तीफे और राउंड 2 की चॉइस-फिलिंग को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की थी।
विकल्प कैसे भरें
- डीजीएमई की आधिकारिक साइट - dgme.up.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध UP NEET PG 2023 Counselling Round 2 registration date लिंक पर क्लिक करें।
- अब सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- चॉइस फिलिंग विंडो खुल जाएगी।
- विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X