फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET PG Counselling 2023 Mop-up round seat allotment result today at upneet.gov.in

UP NEET PG 2023: आज जारी होगा मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम, देखिए किन सरकारी कॉलेजों में हैं सीटें खाली

Fri, 06 Oct 2023 10:20 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 10:20 AM IST
सार

UP NEET PG Mop-up Round Result: डीएमईटी आज यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार खाली सीटों की लिस्ट व रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UP NEET PG Counselling 2023 Mop-up round seat allotment result today at upneet.gov.in
UP NEET PG 2023 - फोटो : Pixabay

विस्तार

UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, आज यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड में भाग लिया था, वे एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाकर सीट आवंटन देख सकेंगे।

विज्ञापन

सीट आवंटित छात्रों को 10 अक्तूबर तक लेना होगा प्रवेश

जिन छात्रों को मॉप-अप राउंड में सीट आवंटित की गई हैं, ऐसे छात्रों को सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा और 7 से 10 अक्तूबर, 2023 के बीच प्रवेश लेना होगा। सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने का तरीका और यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का विवरण आगे बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें UP NEET PG Mop-up Round Seat Allotment Result 2023

  • यूपी नीट पीजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाएं।
  • मॉप-अप राउंड सीट आवंटन के लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • यूपी नीट पीजी आवंटन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
  • पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।


यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सामान्य वर्ग के लिए एमडी, एमएस सीटों की कुल संख्या नीचे दी गई है:

  • Institute of Mental Health and Hospital, Agra में 3 सीटें
  • Sarojini Naidu Medical College, Agra में 12 सीटें
  • Dr ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow में 9 सीटें
  • Regional institute of Ophthalmology, Sitapur में 2 सीटें
  • Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences, Lucknow में 1 सीट
  • Motilal Nehru Medical College, Prayagraj में 22 सीटें
  • Baba Raghav Das Medical College, Gorakhpur में 15 सीटें
  • Maharani Laxmi Bai Medical College, Jhansi में 10 सीटें
  • Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Medical College, Kanpur में 15 सीटें
  • King George's Medical University, Lucknow में 15 सीटें
  • Post Graduate Institute of Child Health, Noida में 2 सीटें
  • Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifal में 22 सीटें
  • Government Medical College, Azamgarh में 4 सीटें
  • Government Medical College, Saharanpur में 6 सीटें
  • Government Medical College, Banda में 5 सीटें
  • Government Medical College, Kannauj में 2 सीटें
  • Government Medical College, Jalaun में 3 सीटें
  • Lala Lajpat Rai Memorial Medical College, Meerut में 12 सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed