{"_id":"651a8ea1e51f5dfa120c4277","slug":"up-neet-pg-counselling-2023-mop-up-round-choice-filling-ends-on-oct-3-at-fill-choices-at-upneet-gov-in-2023-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEET PG Counselling 2023: काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि कल, सीट आवंटन 5 को","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP NEET PG Counselling 2023: काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि कल, सीट आवंटन 5 को
Mon, 02 Oct 2023 03:04 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:04 PM IST
सार
UP NEET PG Counselling 2023: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए विकल्प भरने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे बताई तिथि से पहले-पहले यह काम कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
up neet
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय कल, यानी 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के मॉप-अप राउंड के लिए विकल्प भरने की विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवारों के पास राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए अपनी पसंद भरने के लिए कल सुबह 11 तक का समय है।
विज्ञापन
5 अक्तूबर को आएगा सीट आवंटन परिणाम
मॉप-अप राउंड के लिए यूपी नीट पीजी 2023 सीट आवंटन परिणाम 5 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक वेबसाइट - upneet.gov.in पर जाकर विकल्प भर दें। 6, 7, 9 और 10 अक्तूबर को यूपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए आवंटन पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे भरे विकल्प
- आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर च्वाइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अपनी पसंद का कोर्स और कॉलेज भरें।
- विकल्पों की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X