फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Madarsa Board Result 2025 Declared: Check Maulvi, Munshi, and Alim Results at madarsaboard.upsdc.gov.in

UP Madarsa Board Result 2025: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, मौलवी-मुंशी और आलिम के नतीजे ऐसे करें चेक

Fri, 23 May 2025 01:28 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 May 2025 01:28 PM IST
सार

UP Madarsa Board Result 2025 OUT: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Madarsa Board Result 2025 Declared: Check Maulvi, Munshi, and Alim Results at madarsaboard.upsdc.gov.in
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Madarsa Board Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UP Madarsa Board) ने आज 23 मई 2025 को सेकेंडरी (मौलवी/मुंशी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

87.66% परीक्षार्थी पास

इस वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में कुल 68,423 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 87.66% परीक्षार्थी पास हुए। मौलवी-मुंशी (सेकेंडरी) परीक्षा में पास प्रतिशत 85.07% रहा, जबकि आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में सफलता का आंकड़ा 94.62% तक पहुंच गया। 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों में 33869 छात्र और 34554 छात्राएं थीं। घोषित परीक्षा परिणामों के अनुसार, मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) में 42439 और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) में 17544 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

विज्ञापन

फुरकान अली ने आलिम वर्ग में किया टॉप

मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) श्रेणी में अमेठी के मोहम्मद आकिब ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 89.33% अंक प्राप्त किए। वहीं, आलिम (सीनियर सेकेंडरी) वर्ग में मुरादाबाद के फुरकान अली ने टॉप करते हुए शानदार 95% अंक अर्जित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 22 फरवरी तक परीक्षा

राज्यभर में यह परीक्षा 17 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। 89,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन करीब 20,000 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। 439 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई, जिनमें से 150 केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकल मुक्त रही। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • मदरसा बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा का वर्ष, कक्षा (Maulvi/Munshi/Alim/Fazil) और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो आप रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed