{"_id":"641eb9c1d39861f31c0c9e44","slug":"up-judiciary-mains-2022-registration-uppsc-civil-judge-application-starts-at-uppsc-up-nic-in-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Civil Judge: यूपी न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन सिविल जज मुख्य परीक्षा पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPPSC Civil Judge: यूपी न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन सिविल जज मुख्य परीक्षा पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन
Sat, 25 Mar 2023 02:37 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:37 PM IST
सार
UPPSC Civil Judge: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
UP Judiciary Mains 2022 Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आठ अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
UPPSC Civil Judge भर्ती मुख्य परीक्षा मई में होगी
यूपीपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई थी और परिणाम 16 मार्च को घोषित किया गया था। कुल 3,145 ने मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। यूपीपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा 23, 24 और 25 मई को निर्धारित है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 303 सिविल जज रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Judiciary Mains 2022 के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। -
'यूपी ज्यूडिशियल सर्विस सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2022' के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। -
पंजीकरण पूरा करें, आवेदन पत्र भरें, पोस्ट चुनें, दस्तावेज अपलोड करें। -
शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें। -
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X