फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Govt Scheme: Govt giving opportunity to 12th pass OBC students, apply soon

UP Govt Scheme: राज्य के 12वीं पास ओबीसी छात्रों को सरकार दे रही ये मौका, जल्द आवेदन कर उठाएं लाभ

Thu, 08 Aug 2024 02:09 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 08 Aug 2024 02:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ओबीसी छात्रों को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन की तिथि 5 अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी गई है। ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर कोर्स करवाया जाएगा।

विज्ञापन
UP Govt Scheme: Govt giving opportunity to 12th pass OBC students, apply soon
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Samvad

विस्तार

यूपी सरकार ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 5 अगस्त से बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें, इस योजना के तहत आपको ओ लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को रोजगार के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।  ओ लेकल और सीसीसी कंप्यूटर कोर्स के लिए विद्यार्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर जाकर obccomputertraining.upsdc.gov.in पोर्टल पर 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षिक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। साथ ही उसकी हार्डकापी संबंधित जिा पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद  27 अगस्त से उनके प्रशिक्षण की शुरूआत होगी। निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण ने बताया कि संशोधन समय सारिणी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट और कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल पर मिलेगा। योजना की पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट पास होना चाहएि।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी मदरसों में
प्रदेश के पंचायतीराज, अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों में नियमानुसा यह व्यवस्था लागू कराई जाएगी। 


बता दें कि बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा संचालित मदरसा ई-लर्निंग एप को सभी बच्चों को डाउनलोड कराएं। इस ऐप को छात्र अपने पाठ्य-सामग्री के लिए उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने 10 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच आवेदन कराकर पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना एवं 17 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच आवेदन कराकर दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ अल्पसंख्यक छात्रों को दिलवाने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed