फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Deled Counselling 2019 Result Update, Check at updeled official website

UP D.El.Ed 2019: कहां और कैसे देखें काउंसलिंग का परिणाम, यहां मिलेगी लिंक

Wed, 21 Aug 2019 11:41 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 21 Aug 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
UP Deled Counselling 2019 Result Update, Check at updeled official website
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश बीटीसी डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) काउंसलिंग 2019 के परिणाम की घोषणा जल्द होने वाली है। एग्जामिनेशन रेगुलेशन अथॉरिटी (इलाहाबाद) परिणाम की घोषणा करेगा। फिलहाल फेज 2 के तहत 2,50,001 रैंक से लेकर 3,33,090 रैंक तक और फेज 1 के तहत पहली से लेकर 2,50,000 रैंक तक के लिए परिणाम की घोषणा की जाएगी। फेज 1 का परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्हें अब तक कोई संस्थान आवंटित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी इस काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद आपको इसकी सीधी लिंक भी इसी खबर में दी जाएगी। सीधी लिंक के जरिए आप कम समय में आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

कैसे देखें यूपी डीएलएड काउंसलिंग परिणाम

  • सबसे पहले यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • नतीजे जारी होने के बाद यहां काउंसलिंग रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपको आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : CWUR वर्ल्ड रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय ने आईआईटी और जेएनयू को पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग रिजल्ट की सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम होगा, उन्हें आवंटनत संस्थान में 22 अगस्त से लेकर 29 अगस्त के बीच सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।

बता दें कि यूपी डीएलएड 2019 की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,91,111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,89,938 परीक्षा में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें : ...तो UPSC परीक्षा में खत्म हो जाएंगे ये अहम पड़ाव, जानें क्या है प्रस्ताव

क्या है डीएलएड

डीएलएड की परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए चलने वाले सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला मिलता है। यह दो साल का प्रोफेशनल कोर्स है। उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों व संस्थानों में पढ़ाने के लिए यह कोर्स अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बताया, क्यों यूपी में निजी विश्वविद्यालयों पर दिया जा रहा है जोर

यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed