फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Chief Minister Tourism Fellowship Program 2024 Application process underway; Apply till 31 Aug

UP CM Tourism Fellowship: घूमने के साथ पाएं 40 हजार सैलरी! यूपी सरकार के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए करें आवेदन

Wed, 28 Aug 2024 09:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 09:50 PM IST
सार

Chief Minister Tourism Fellowship Program: यूपी सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से "चीफ मिनिस्टर फेलोशिप प्रोग्राम"  शुरू किया गया है। योग्य उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
UP Chief Minister Tourism Fellowship Program 2024 Application process underway; Apply till 31 Aug
UP CM Fellowship Program 2024 - फोटो : यूपी पर्यटन विभाग

विस्तार

UP CM Tourism Fellowship Program 2024: ट्रैवल एवं टूरिज्म में डिग्री/डिप्लोमा हासिल करने वाले युवाओं के लिए यूपी सरकार ने एक फैलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यूपी सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से "चीफ मिनिस्टर फेलोशिप प्रोग्राम" (Chief Minister Tourism Fellowship Program) शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

31 अगस्त तक करें आवेदन

इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे पूरा विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त तिथि तक यूपी के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cmtfp.uptourismportal.in. पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता एवं मापदंड

इस प्रोग्राम में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। टूरिज्म एन्ड ट्रैवल मैनेजमेंट में बीबीए/बीए/एमए/एमफिल/पीएचडी करने वाले, हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एन्ड ट्रैवल में एमबीए, टूरिज्म एन्ड ट्रैवल में पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही हिन्दी (देवनागरी लिपि में लिखित) और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रवीणता आवश्यक है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण स्क्रीनिंग होगा, इस चरण के तहत अस्पष्ट आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। दूसरे चरण के तहत आवेदनों का मूल्यांकन होगा। तीसरे चरण में वस्तुनिष्ठ स्कोरिंग शामिल है। चौथा चरण साक्षात्कार होगा।

ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधकर्ताओं को लखनऊ स्थित माननीय कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एफएचआरएआई नई दिल्ली, आईटीटीएम नोएडा, आईएचएम लखनऊ, एफसीआई अलीगढ़, पुरातत्व संस्थान दिल्ली आदि जैसे विशिष्ट संस्थानों के विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल होंगे।

फेलोशिप का उद्देश्य

  • इस प्रोग्राम के तहत चयनित शोधकर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अवलोकन, निगरानी, पारिस्थितिक और समग्र विकास, मूल्यांकन का अवसर दिया जायेगा।
  • शोधकर्ताओं को भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पर्यटन के लिए नीतियों के विकास में समान भागीदारी की गुंजाइश के साथ मेलों और त्योहारों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और पर्यटन के क्षेत्र में राजस्व बढ़ाने का अवसर देना।
  • शोधकर्ताओं को मेले और त्योहारों के आयोजन की प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देना। चयनित शोधकर्ता पर्यटन के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों और देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं का भी अध्ययन करेंगे और विभाग को उनके कार्यान्वयन के संदर्भ में सुझाव प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed