फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Scrutiny 2025: Class 10th and 12th Students Can Apply Online for Revaluation Till May 19

UP Board Scrutiny 2025: यूपी बोर्ड के नतीजों से नहीं हैं खुश? 19 मई तक कर सकेंगे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन

Sat, 26 Apr 2025 02:38 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 26 Apr 2025 02:38 PM IST
सार

UP Board Scrutiny 2025: यूपी बोर्ड  के तहत हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राएं 19 मई तक स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन
UP Board Scrutiny 2025: Class 10th and 12th Students Can Apply Online for Revaluation Till May 19
Up Board Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Scrutiny 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम से यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो आपके पास यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 के तहत अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करवाने का सुनहरा मौका है। बोर्ड ने स्क्रूटिनी प्रक्रिया के लिए अंतिम तिथि 19 मई 2025 तय की है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी तरह का डाक, कोरियर या मैनुअल फॉर्म बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

 

कितना लगेगा शुल्क?

हर विषय के प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, तो दोनों के लिए अलग-अलग शुल्क लगेगा। शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा किया जाना अनिवार्य है।

जिन छात्रों ने अब तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

स्क्रूटनी के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी निर्देश

  • स्क्रूटिनी फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रति प्रिंट निकालें।
  • चालान की कॉपी के साथ फॉर्म को रजिस्टर्ड डाक द्वारा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजें।
  • अंतिम तिथि 19 मई के बाद भेजे गए या अधूरी जानकारी वाले फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

UP Board Result 2025: दसवीं में यश प्रताप और इंटर में  महक जायसवाल ने किया टॉप

इस वर्ष हाईस्कूल में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed