UP Board Result: पिछले वर्षों में कैसा रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? जानें सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं-12वीं के नतीजे आज, 23 अप्रैल को जारी होंगे। रिजल्ट आप अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। परिणाम देखने को लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। आइए जानते हैं कि पिछले चार वर्षों में बच्चों का प्रदर्शन कैसा रहा है और सबसे अच्छा रिजल्ट इनमें से किस वर्ष में आया।
10वीं के छात्र रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
12वीं के छात्र रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
विस्तार
UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की इंटरमीडिएट परीक्षा देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, इसके बावजूद हर साल प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है। आइए जानतें हैं पिछले चार वर्षों में यूपी बोर्ड के नतीजे कैसे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां, परिणाम वाले दिन नहीं होगी कोई परेशानी
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
UP Board Result 2025: 90.11% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा
यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% कुल उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। पिछले साल यश प्रताप सिंह ने 10वीं में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। वहीं,12वीं में कुल 81.15% छात्र पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। टॉप-3 में 97% से अधिक अंक हासिल कर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है।
यह भी पढ़ें- UP Board Marksheet 2026: यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी
UP Board Result 2024: 89.55% रहा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत
साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% रहा। सीतापुर की प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.50% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शुभम वर्मा और इशु चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% दर्ज किया गया। वहीं, 12वीं में कुल परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60 रहा। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल थे। 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के थे और आठ लड़कियां थे।
सबसे अच्छा रिजल्ट किस साल आया?
आंकड़ों की तुलना एक नजर में:
| साल | 12वीं के प्रतिशत | 10वीं के प्रतिशत |
| 2025 | 81.15% | 90.11% |
| 2024 | 82.60% | 89.55% |
| 2023 | 75.52 | 89.78% |
| 2022 | 85.33% | 88.18% |
पिछले 4 वर्षों के रूझानों को देखकर ये कहा जा सकता है कि 12वीं का रिजल्ट 2022 में सबसे बेहतर रहा, जब उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33% सबसे अधिक था। वहीं, 10वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष, यानी 2025 सबसे उत्कृष्ट रहा। 2025 में 12वीं में 90.11% बच्चों ने परीक्षा पास की।
UP Board Result 2023: 89.78 प्रतिशत रहा सफलता दर
साल 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.78 रहा। सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था। वहीं, 12वीं में 75.52 प्रतिशत रहा। इस साल महोबा के शुभ चपरा ने टॉप किया था। शुभ को 97.80 प्रतिशत अंक मिले थे।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
UP Board Result 2022: 85.33 प्रतिशत रहा सफलता दर
वहीं साल 2022 में यूपी बोर्ड के 10वीं के परीक्षापरिणाम 88.18 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.33% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस वर्ष फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और टॉप किया। इस साल छात्राओं का पास प्रतिशत 90.15% रहा, जो छात्रों के 81.21% के मुकाबले कहीं बेहतर था। अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह ने 95.00% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X