UP Board Result Date 2020: इस तरह से तैयार हो रहा है यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम, यहां लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result Date 2020: कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने में भी देरी हुई है। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में भी बहुत सावधानी बरती गई थी। इस बार परिणाम बनाने में अत्याधुनिक तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है।
इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 50 लाख विद्यार्थी बैठे थे। इन छात्रों के परिणाम को अब हाईटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है। पहले परिणाम को तैयार करने के लिए लगभग 40 से 50 कर्मचारियों को दूसरे राज्य भेजा जाता था। जिससे परिणाम तैयार करते समय किसी छात्र का लिखित या प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं मिल रहे हैं या परिणाम संबंधी कोई अन्य सूचना नहीं है, तो वे कर्मचारी संबंधित कार्यालय से जानकारी प्राप्त करके देते थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से किसी भी कर्मचारी को दूसरे राज्य नहीं भेजा जा रहा है। बोर्ड ने इस कार्य के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के माध्यम से परिणाम तैयार करने वाली फर्म जरूरी सूचनाओं को संबंधित कार्यालय से मांग लेती है। संबंधित कार्यालय में उपस्थित लोग ऑनलाइन माध्यम से ही उस सूचना को परिणाम बनाने वाली फर्म को भेज देते हैं। इस पोर्टल के कारण सारा कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही हो रहा है।
इस तारीख तक जारी हो सकता है परिणाम :
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम 27 जून को आ सकता है। इस परीक्षा में करीब 4,80,591 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों में लगभग 1662334 छात्र व 1362298 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों में करीब 1464604 छात्र 1121836 छात्राएं हैं।
कमेंट
कमेंट X