😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Education
›
UP Board Result on 25 April at 12:30AM; A Look at the Trend of 10th-12th Result Dates Over the Past Five Years
{"_id":"68039fbd60e64635810a9ae6","slug":"up-board-result-a-look-at-the-trend-of-10th-12th-result-dates-over-the-past-five-years-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन खत्म; जानें पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन खत्म; जानें पिछले पांच वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:48 PM IST
सार
UPMSP: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कब-कब जारी किए हैं। यहांपढ़ेंलाइवअपडेट
UP Board 2025 Result Date: UPMSP: यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम कब-कब जारी किए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हर वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अप्रैल से जून के बीच घोषित करता रहा है। पिछले साल 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि 2023 में 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे परिणाम घोषित किए गए थे। वहीं 2022 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी हुआ था, जबकि 2021 में कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी और परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुए थे।
वर्ष
तिथि
2025
25 अप्रैल (दोपहर 12:30 बजे)
2024
20 अप्रैल
2023
25 अप्रैल
2022
18 जून
2021
31 जुलाई
2020 से अब तक जारी तिथियों का ट्रेंड
2020 में यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 27 जून को घोषित किए गए थे। इन तारीखों से साफ है कि बीते वर्षों में कभी रिजल्ट जून और जुलाई में भी जारी हुए हैं, तो कभी अप्रैल में। हालांकि, हाल के वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्दी आने का ट्रेंड देखने को मिला है। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
UP Board Exam 2025 और 2024 की परीक्षा तिथियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2025 में परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की। इससे एक साल पहले, यानी 2024 में भी परीक्षाएं तय समय पर 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं। दोनों ही वर्षों में बोर्ड ने परीक्षा को फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के दूसरे सप्ताह तक आयोजित किया। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
2023 और 2022 में इस दिन हुई बोर्ड परीक्षाएं
साल 2023 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। वहीं, 2022 में कोरोना के कारण परीक्षा कार्यक्रम थोड़ा खिसक गया था और परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X