UP Board Result 2025: आज नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें परिणाम तिथि पर क्या है ताजा अपडेट
UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को आज रिजल्ट का इंतजार था, हालांकि आज रिजल्ट की घोषणा नहीं होगी। नीचे जानें क्यों...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों को आज रिजल्ट का इंतजार था, क्योंकि पिछले साल इसी तारीख को रिजल्ट जारी किया गया था, लेकिन यूपी बोर्ड का परिणाम आज घोषित नहीं किया जाएगा। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। बोर्ड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम की तारीख की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
UP Board Result 2025: आज क्यों नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हर साल परिणाम जारी करने से पहले उसकी तारीख की औपचारिक घोषणा करता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। छात्र बोर्ड की अगली घोषणा तक इंतजार करें और रिजल्ट से संबंधित सभी ताजा जानकारी के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट
UP Board Result MarkSheet: इस बार मार्कशीट में दिखेंग कई बदलाव
इस बार छात्रों को अपनी अंकतालिका में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मार्कशीट पर पानी का भी असर नहीं होगा। यहां तक कि मार्कशीट के रंग में भी बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानें पूरी डिटेल
एक साथ आएगा दोनों कक्षाओं का परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।
UP Board Result: अमर उजाला पर देख सकेंगे परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट पेज amarujala.com/results पर जाएं।
- विभिन्न बोर्डों की सूची में से यूपी बोर्ड का चयन करें, जो थोड़ा नीचे मिलेगा।
- 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं के लिंक पर और 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या रोल कोड जैसे मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- आप चाहें तो उपलब्ध डाउनलोड बटन का उपयोग करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X