फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2025 comparison; Overall pass percentage fall down in 12th and Increased in 10th; Check here

UP Board Result: 10वीं में बढ़ा तो 12वीं में घट गया पास प्रतिशत; जानें पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

Fri, 25 Apr 2025 02:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 12वीं के समग्र पास प्रतिशत में कमी आई है। इसके अलावा, छात्र और छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, 10वीं का रिजल्ट अच्छा रहा है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
UP Board Result 2025 comparison; Overall pass percentage fall down in 12th and Increased in 10th; Check here
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। हाईस्कूल में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। नतीजों की घोषणा आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे की गई है।

विज्ञापन

आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षा में छात्रो का प्रदर्शन कैसा रहा है?

यह भी पढ़ें: इंटर टॉपर को सबसे ज्यादा अंक किस विषय में मिले? यहां देखें महक जायसवाल की मार्कशीट
विज्ञापन

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे पिछले वर्ष से बेहतर

  • 10वीं के संपूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.61 प्रतिशत की कमी आई।
  • छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.47 प्रतिशत की कमी आई।
  • प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।



यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: हाईस्कूल में यश का प्रताप! सभी विषयों में हासिल किए शानदार अंक; यहां देखें मार्कशीट
 

12वीं के रिजल्ट में दर्ज हुई गिरवाट

पिछले साल की तुलना में इस बार समग्र पास प्रतिशत में कमी आई है। इसके अलावा, छात्र और छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी गिरावट देखने को मिली है।

  • 12वीं के संपूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 प्रतिशत की कमी।
  • कक्षा 12वीं में इस बार 81.15 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, पिछले वर्ष 82.60% छात्र पास हुए थे।
  • छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई है।
  • छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई है।
  • प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।


यह भी पढ़ें: न कटेगी, न फटेगी... अब यूपी बोर्ड के छात्रों को मिलेगी हाईटेक मार्कशीट, जानें क्या है खास

विज्ञापन

UP Board Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट


रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • सबसे पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed