UP Board Result 2025: रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बेहद आसान है तरीका, नोट करें सभी स्टेप
UP Board Result 2025 by Roll Number: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे जारी करने वाला है। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। इसकी मदद से ही छात्र अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यहां हमने बताया है कि छात्र रोल नंबर की मदद से कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद आसान है, जिसे स्टेप-बाई-स्टेप आगे बताया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां पढ़ें कक्षा 10वीं के नतीजों का लाइव अपडेट...
यहां पढ़ें कक्षा 12वीं के नतीजों का लाइव अपडेट...
यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड 10वीं में प्राची निगम ने किया था टॉप, देखें टॉपर की मार्कशीट
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही समय में जारी करेगा। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से की जाएगी। इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है।यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड के नतीजों से पहले छात्र अपने तनाव को कैसे करें कम, यह 10 तरीके आएंगे काम
रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जिला/स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- विषयवार थ्योरी अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम/डिविजन
UP Board Result 2025 By Roll Number: रोल नंबर की मदद से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:- सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के बाद छात्र अपना परिणाम बिना किसी असुविधा के सबसे पहले देख पाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X