फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2024 today at upmsp.edu.in, This how you can get your result by roll number

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? बहुत आसान है तरीका, अच्छे से समझ लें स्टेप्स

Sat, 20 Apr 2024 12:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 12:47 PM IST
सार

UP Board Result 2024 by Roll Number: यूपी बोर्ड आज, कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 02 बजे रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट।

सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
UP Board Result 2024 today at upmsp.edu.in, This how you can get your result by roll number
Up board result 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज, दोपहर 02 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की सूचना बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस के माध्यम से प्राप्त हुई। रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइटों यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन तथा यूपीरिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए उनके रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


इस खबर में हमने बताया है कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र कैसे रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को इस खबर में बताए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन

UP Board Result 2024 Time: आज दोपहर 2 बजे आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड के अध्यक्ष दिब्यकांत शुक्ला आज दोपहर 02.00 बजे प्रयागराज स्थित बोर्ड के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से परिमाण की घोषणा करेंगे। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 व इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। कुल मिलाकर दोनों कक्षाओं में इस वर्ष 55 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से लेकर 09 मार्च, 2024 तक राज्यभर के 8265 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

बोर्ड के इतिहास में होगा रिकॉर्ड

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ था, जोकि काफी तेजी के साथ पूरा कर लिया गया था। बोर्ड के इतिहास में यह सबसे जल्दी परिणाम घोषित होने का नया रिकार्ड होगा। इसके पहले वर्ष 2023 की परीक्षा का परिणाम सबसे जल्दी 25 अप्रैल को घोषित किया गया था।

विज्ञापन

रिजल्ट में होंगे ये विवरण

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • समूह कोड
  • विषयवार प्रैक्टिकल अंक
  • विषयवार थ्योरी अंक
  • कुल अंक
  • अधिकतम अंक
  • परिणाम/डिविजन

UP Board Result 2024 By Roll Number: रोल नंबर की मदद से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:

  • सबसे पहले results.amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • ऑनलाइन रिजल्ट को देखें और डाउनलोड करें।
  • मार्कशीट की मूल प्रति छात्रों को अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed