फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2023 How To Calculate Percentage GPA UPMSP Intermediate Passing Marks

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैसे निकालें इंटरमीडिएट का पर्सेंटेज? यह है आसान फॉर्मूला

Tue, 25 Apr 2023 02:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 02:49 PM IST
सार

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं। तो आइए जानते हैं पर्सेंटेज निकालने का आसान फॉर्मूला और प्रक्रिया -  

विज्ञापन
UP Board Result 2023 How To Calculate Percentage GPA UPMSP Intermediate Passing Marks
How to Calculate Percentage GPA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Calculate UP Board 12th Result 2023 Percentage: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है। क्योंकि जो भी आप से रिजल्ट के बारे में बात करेगा तो यही सवाल करेगा कि कितना पर्सेंट बना? 

विज्ञापन

खैर, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं। तो आइए जानते हैं पर्सेंटेज निकालने का आसान फॉर्मूला और प्रक्रिया -   

विज्ञापन

UP Board Result 2023: कुल प्राप्तांक और कुल अंकों का पता लगाएं

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्क शीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है। ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें। अब आपके पास दो संख्याएं हैं एक कुल प्राप्तांक और दूसरी कुल अंक। अब बात करते हैं फॉर्मूले की। 

UP Board रिजल्ट 2023 संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।


 

 

विज्ञापन

UP Board Result 2023: इस फॉर्मूले का करना होगा इस्तेमाल

यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}। 

वहीं, मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां results.amarujala.com क्लिक करें।  

 

UP Board Result 2023: इस उदाहरण से समझें कक्षा 12वीं का पर्सेंटेज निकालना

  • उदाहरण के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में पांच विषय हैं। 
  • पांचों विषय के पेपर के पूर्णांक 100-100 हैं। यानी कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 होते हैं।
  • अब किसी छात्र को सभी विषयों में कुल मिलाकर 400 अंक मिले हैं तो उन 400 अंकों को कुल अंक या कुल पूर्णांक 500 से विभाजित करना है।
  • जैसे (400/500) = 0.80 हुआ। अब इसे 100 से गुणा कर दें तो यह 80 हो जाएगा।
  • अर्थात उस छात्र को 80 फीसदी मार्क्स मिले हैं।  
     

कहां देख पाएंगे UP Board Result 2023?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। 

UP Board Result ये हैं 10वीं के टॉपर

UP Board Result 2023 Out: 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।  उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

UP Board class 12th Toppers

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed