UP Board 12th Result Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शुभ चपरा बने इंटर में स्टेट टॉपर
{"_id":"6447451d4a5b4d57fd0a5d58","slug":"up-board-class-12-result-2023-up-board-intermediate-result-topper-list-marksheet-download-link-at-upmsp-edu-in-2023-04-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board 12th Result Live: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शुभ चपरा बने इंटर में स्टेट टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 25 Apr 2023 03:33 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:33 PM IST
खास बातें
UPMSP UP Board Class 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। छात्र सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट MY Result Plus Results.AmarUjala.Com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
up board 12th topper
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:32 PM, 25-Apr-2023
UPMSP Topper list मेरठ के छात्र भी रहे टॉपर
मेरठ के तीन छात्र-छात्रा हैं, जिन्होंने यूपी टॉप टेन में जगह बनाई है। केआर जनता इंटर कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा 481/500 अंकों के साथ यूपी में सातवें स्थान पर है। जनता इंटर कॉलेज बना मसूरी के इंटरमीडिएट के छात्र राजीव 480/500 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। छात्रा अलीशा को नौंवा स्थान मिला है। भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित गंगवार ने भी छठा स्थान प्राप्त किया है। करन साहनी की नौवीं रैंक आई है। आदेश गंगवार और अर्पित गंगवार ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र हैं।
03:23 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023
पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इन्होंने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अनिल बाबू कश्यप, रिषभा प्रजापति, सौरव गंगवार ने छठी रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
03:18 PM, 25-Apr-2023
UPMSP Topper List 2023
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं।03:07 PM, 25-Apr-2023
यूपी टॉप टेन में शामिल हुई मेरठ की इंटरमीडिएट की छात्रा
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 89.78 प्रतिशत परिणाम रहा। इसमें बालक 86.64 प्रतिशत और बालिका 93.34 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ फिर से बाजी मार गईं। वहीं इंटरमीडिएट में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट बालकों का 69.54 बालिकाओं का लगभग 83 परसेंट रहा है। मेरठ की इंटरमीडिएट की छात्रा अलीशा यूपी टॉप टेन में शामिल हुई है। जानकारी के अनुसार मवाना स्थित रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की छात्र अलीशा यूपी टॉपर 10 सूची में शामिल है।
02:46 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result यूपी बोर्ड के सचिव का बयान
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के परीक्षार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।अपेक्षानुरूप प्रदर्शन न कर पाने वाले परीक्षार्थियों को भी शुभाशीर्वाद कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम आप के लिए शुभ हो और भविष्य में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
02:38 PM, 25-Apr-2023
UP Board Topper टॉपर लिस्ट
हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका कुल 500 अंक में से483 अंक हासिल किया। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिला है
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 25-Apr-2023
up board result 2023
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। शुभ छाबड़ा इंटर में स्टेट टॉपर बने हैं। सौरभ गंगवाल दूसरे तो अनामिका तीसरे स्थान पर रहे हैं।01:33 PM, 25-Apr-2023
UP Board Result 2023
यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। चंद मिनटों में जारी हो जाएगा रिजल्ट01:22 PM, 25-Apr-2023
upmsp result 2023 वेबसाइट क्रैश होने पर करें ये
इस साल यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
01:12 PM, 25-Apr-2023
UP Board Class 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X