{"_id":"5ef5d8ba8ebc3e4328028335","slug":"up-board-result-2020-results-will-be-displayed-on-your-screen-after-enter-the-school-code-and-roll-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: स्कूल कोड और रोल नंबर डालते ही आपकी स्क्रीन पर होगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: स्कूल कोड और रोल नंबर डालते ही आपकी स्क्रीन पर होगा रिजल्ट
Fri, 26 Jun 2020 04:45 PM IST
अवधेश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
UP board result
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यूपी बोर्ड के अनुसार 10वीं और 12वीं के परिणाम 27 जून यानी कल दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। इसे लेकर बोर्ड ने सारी तैयारियां भी कर ली हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेंगे। वहीं इसके बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपना नाम, रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 4,80,591 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे हैं। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 3024632 और इंटरमीडिएट के 2586440 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। 10वीं और 12वीं में कुल पंजीकृत होने वाले छात्रों की संख्या 56,11,072 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार छात्रों को डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र जारी किया रहा है। यह डिजिटल अंकपत्र-प्रमाण पत्र छात्रों को यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के दो से तीन दिन के भीतर स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से मिल जाएगा। यूपी बोर्ड की ओर से इस बार इटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी को पहली बार कंपार्टमेंट में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X