{"_id":"5ef70b8c8ebc3e430957724e","slug":"up-board-result-2020-auraiya-resident-utkarsh-shukla-stands-at-third-position-in-intermediate-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: इंटरमीडिएट परीक्षा मेें औरैया के उत्कर्ष शुक्ला का बोलबाला, राज्य में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: इंटरमीडिएट परीक्षा मेें औरैया के उत्कर्ष शुक्ला का बोलबाला, राज्य में पाया तीसरा स्थान
Sat, 27 Jun 2020 02:34 PM IST
Tanuja Yadav
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, औरैया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
उत्कर्ष शुक्ला अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले उत्कर्ष शुक्ला ने इंटनमीडिएट 94.80 फीसदी अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान पाया है। उत्कर्ष की इस मेहनत से उनका और उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। उत्कर्ष गोपाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उत्कर्ष आईएएस बनना चाहते हैं और टॉप करने के लिए उन्होंने दिन में 12 घंटे लगकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
उत्कर्ष के पिता का नाम संदीप शुक्ला है और ये जूनियर हाईस्कूल गंगदासपुर कानपुर देहात में प्रधानाचार्य हैं। उत्कर्ष की मां का नाम सुषमा शुक्ला है, जो एक गृहिणी हैं। उत्कर्ष का एक बड़ा भाई भी है, जो बीटेक कर रहा है। इतने अच्छे अंकों से पास होने के लिए उत्कर्ष ने कभी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद की मेहनत और लगने से ही तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उत्कर्ष का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से जो बच्चे ज्यादा पढ़ाई करने में सक्षम नहीं रहे, उन्हें थोड़ी और मेहनत करनी होगी। उत्कर्ष की माने तो उन्हें गणित बेहद पसंद है और टीवी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखना पसंद करते हैं। उत्कर्ष को क्रिकेट से भी काफी लगाव है, भारतीय टीम के विराट कोहली उन्हें पसंदीदा खिलाड़ी है।
विज्ञापन
बता दें कि उत्कर्ष ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था, इसके लिए उन्हें मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया था।
कमेंट
कमेंट X