फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2020 Class 10, 12 classes live on doordarshan from today, know more information here

यूपी बोर्ड 2020: आज से दूरदर्शन पर चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं, लें पूरी जानकारी

Thu, 30 Apr 2020 11:59 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 30 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
UP Board 2020 Class 10, 12 classes live on doordarshan from today, know more information here
यूपी बोर्ड 2020: - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 2020: जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के अनुसार आज से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दूरदर्शन पर शुरू होंगी। इन कक्षाओं का प्रसारण स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। 10वीं की दो कक्षाएं जिनका समय 30-30 मिनट होगा और 12वीं की भी 30-30 मिनट की दो कक्षाएं चलेंगी। इन कक्षाओं का लाभ शाम को भी छात्र उठाया जा सकते हैं। इन कक्षाओं का प्रसारण शाम को भी किया जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआईओएस ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण छात्रों की पढ़ाई का नुकसान कम हो इसके लिए शासन के निर्देश पर यह पहल की गई है। इसकी रिकार्डिंग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी के लिए भी दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर 26 अप्रैल की सुबह 11:30 बजे से पठन-पाठन की शुरुआत की गई थी। इसमें दूरदर्शन पर मीना की दुनिया और लर्निंग आउटकम के इम्प्रूवमेंट के लिए विषयवार (हिंदी, गणित, विज्ञान) के वीडियो का प्रसारण होता है। कम्युनिटी रेडियो पर मीना की दुनिया और फुलऑन निक्की का प्रसारण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



UP Board Result 2020

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो सकता है चार मई से:

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एक बैठक के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 04 मई से शुरू किया जा सकता है। लॉकडाउन के कारण बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांन रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed