UP Board Result 2019: जानें टॉपर गौतम रघुवंशी की सफलता की कहानी, इसे बनाया अपना लक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board result 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तर प्रदेश में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी IIT से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। विजय नगर निवासी गौतम रघुवंशी जवाहर नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र है। गौतम का कहना हैं कि उन्होंने बचपन से ही सबसे आगे रहने के उद्देश्य से पढ़ाई की है। गौतम का मानना है कि अगर आपके अंदर कुछ पाने की इच्छा है तो सफलता आपको जरूर मिलेगी।
आपको बता दें कि गौतम के पिता धीरज कुमार कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में क्लर्क हैं और मां निर्मला रघुवंशी गृहिणी हैं। गौतम की इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। मीडिया से बातचीत में गौतम ने अपने पसंदीदा विषय के बारे में भी बताया जोकि विज्ञान और गणित है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे गणित के कठिन सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं। 10वीं में होने के बावजूद, 12वीं और स्नातक के प्रश्नों को हल करने का प्रयास करते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
गौतम रघुवंशी के विषयवार अंक:
हिंदी: 97
अंग्रेजी: 98
गणित: 98
विज्ञान: 99
सामाजिक विज्ञान: 92
कला: 99
गौतम कहते हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले। गौतम के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अच्छी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। अच्छे अंक लाने के लिए गौतम ने कड़ी मेहनत की है। वह बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह चचेरे भाई की शादी में भी नहीं गए थे। नवरात्रि में नौ दिनों के वर्त के दौरान भी प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। इसी कड़ी मेहनत ने आज गौतम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश राज्य की टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने का मौका दिया है।
कमेंट
कमेंट X